क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बुधवार दोपहर सिकरोड़ा के सामने दिल्ली से मेरठ की ओर जा रही आई-10 कार में पीछे से गढ़ डिपो की रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में बैठे लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया।
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से मेरठ की ओर जाते हुए सिकरोड़ा गांव के सामने रोडवेज बस चालक ने आगे चल रही आई-10 कार में टक्कर मार दी।
जिसमें परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मयूर विहार फेस 3 दिल्ली निवासी सपना गोयल 55 पत्नी राजेश कुमार, रिया अग्रवाल 27 व प्रज्ञा अग्रवाल 17 पुत्री राजेश कुमार तथा राजेश कुमार की साली पूजा अग्रवाल 40 व पूजा अग्रवाल का बेटा सौम्या 16 के रुप में हुई है। जहां इलाज के दौरान सौम्या को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कार को रिया अग्रवाल चला रही थी। रोडवेज बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस द्वारा बस कब्जे में ले ली गई है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बस चालक को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।