फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नहीं सुधर रही हवा की सेहत... एक्यूआई हुआ 339

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हवा में हर पल जहर घुल रहा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद ग्रैप नियमों को तोड़ने वालों पर सख्ती नहीं हो रही। यही वजह है कि धूप निकलने के बावजूद एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई जहां 302 दर्ज हुआ था, वहीं शनिवार को 37 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ एक्यूआई 339 हो गया। सुबह 10 बजे के समय यह 357 था। लोनी 443 एक्यूआई के साथ जहां गैस चैंबर बना हुआ है। लोनी के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। बावजूद इसके अधिकारियों की ओर से इस क्षेत्र में न तो कोई सुधार के कार्य करते देखे जा रहे हैं और न ही कहीं सख्ती दिख रही है। शहर के अन्य तीनों स्टेशन की हवा भी सांस लेने लायक नहीं है। हवा में लगातार धूल एवं धुएं के कण बढ़ रहे हैं। शनिवार को धूल एवं धुएं के कण मानक से कई गुणा अधिक पाए गए। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई एवं आंखों में जलन महसूस हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की वर्तमान स्थित में बिना मास्क लगाकर बाहर निकलने से स्वस्थ व्यक्ति को भी फेंफड़े संबंधी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

वैशाली पीएचसी की डाॅ. रितु वर्मा का कहना है कि जैसे ही एक्यूआई 200 के पार पहुंचता है, इसमें स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी होती है। बढ़े हुए एक्यूआई में दमा रोगी, बुजुर्ग एवं गर्भवती महिला के लिए अधिक नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसे लोगों को अत्यधिक जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। शनिवार को संजयनगर एवं इंदिरापुरम का एक्यूआई जहां बढ़ा वहीं वसुंधरा के एक्यूआई में 39 अंक की कमी दर्ज हुई हालांकि एक्यूआई 300 पार बेहद खराब श्रेणी में बना रहा।
विज्ञापन


चारों स्टेशनों का एक्यूआई
इंदिरापुरम 268

लोनी 443
संजयनगर 312

वसुंधरा 334

हवा में मौजूद तत्व

तत्व स्तर मानक
पीएम 10 370 100

पीएम 2.5 430 60
एसओ 2 20 80

एनओ 2 101 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें