फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एटीएम उखाड़ रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में घुसकर मशीन चोरी करने की कोशिश करने वाले को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे की हालत में मशीन चुराने के लिए पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई। वहीं पीएनबी के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बैंक के सुरक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि 20 नवंबर की रात करीब 12ः52 बजे कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित एटीएम में आरोपी पहुंचा। उसने एटीएम को चुराने की कोशिश शुरू की। उसने एटीएम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे मशीन का एक लॉक टूट गया और उसका अलार्म बजने लगा। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को लाजपतनगर निवासी विवेक कुमार बताया। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें