फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम के ड्रोन सर्वे के लिए मिली एयरफोर्स की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम के लिए जल्द ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ड्रोन सर्वे शुरू करेगा। इसके लिए एयरफोर्स दिल्ली से सर्वे की मंजूरी मिल गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि ड्रोन सर्वे की खातिर एयरफोर्स मंजूरी के लिए पत्र लिखा गया था। सर्वे शुरू होने के साथ योजना के मास्टर प्लान और लेआउट प्लान पर कार्य किया जाएगा। 45 दिनों में सर्वे का पूरा होगा। इसके बाद इन योजनाओं पर कार्य को बोर्ड से पास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे से होने वाले कार्य की योजना तैयार करने के लिए जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन


90 हेक्टेयर जमीन का हुआ अधिग्रहण

हरनंदीपुरम योजना में अब तक प्राधिकरण ने 90 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। करीब 501 हेक्टेयर की योजना के पहले फेज को इसी साल धरातल पर उतारने की तैयारी है। उपाध्यक्ष ने बताया कि 150 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहित होते ही पहले फेज को शुरू कर दिया जाएगा। यह 110 हेक्टेयर के आसपास के क्षेत्र में होगा। अधिक जमीन पास होने पर आगे बढ़ने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि इसके लेआउट पर कार्य होने कार्य पूरा होने के बाद प्रोजेक्ट की शुरुआती रूपरेखा भी लोगों के सामने आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें