फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कूड़ा गाड़ियाें में लगेंगे एआई कैमरे और बताएंगे समस्या, तीन दिन में करना होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संजना तिवारी
विज्ञापन

साहिबाबाद। स्वच्छ शहर का खिताब मिलने के बाद नगर निगम ने शहर की सुदंरता में चार चांद लगाने के लिए अब कूड़ा गाड़ियों को अपनी आंख बनाएगा। निगम शहर की 1500 कूड़ा गाड़ियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कैमरे लगवाएगा। इनसे प्रतिदिन शहर में गंदगी के ढेर, सड़क के गड्ढे और खराब स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का पता लगाया और 72 घंटे में समस्याओं को दूर कराना होगा। इस प्रोजेक्ट की स्वयं नगर आयुक्त निगरानी करेंगे।
दरअसल, गाजियाबाद को हाल ही में 2025-2026 स्वच्छ सर्वेक्षण में जिले को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार मिला है। इसी व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए नगरायुक्त ने नई योजना बनाई है। इसमें कूड़ा गाड़ियों को सूचनाओं का स्रोत बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 1500 कूड़ा गाड़ियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कैमरे लगवाए जाएंगे। चूंकि यह गाड़ियां हर दिन अपने निर्धारित क्षेत्र में जाती हैं। इनसे प्रतिदिन कूड़े के ढेर और कहां पर स्ट्रीट लाइट खराब है इसके अलावा सड़क पर किस जगह गड्ढे हैं। नगर निगम में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा और सभी की सूचना क्षेत्र में गाड़ियों के पहुंचते ही निगम के कंट्रोल रूम में पहुंख्जाएगी। वहां से आईटी सेल इन समस्याओं को नगर आयुक्त के पास भेजी जाएगी। नगर आयुक्त इनको विभागाध्यक्षों को भेजेंगे और इनका तीन दिन में इनका निस्तारण करना होगा। बड़ी बात यह है कि अब फर्जी तरीके से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सकेगा। चूंकि कूड़ा गाड़ियों में लगे सीसीटीवी कैमरे हर दिन की समस्या की सूचना अपडेट भी करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन

-शहर की करीब 1500 कूड़ा गाड़ियों में एआई कैमरे लगाए जाएंगे। समस्या का समाधान 72 घंटे में कराया जाएगा। डोर टू डोर वाहनों में एआई कैमरे लगने से हर रोज समस्या अपडेट हो सकेगी और उनका निस्तारण करना ही निराकरण होगा। प्राथमिकता के तौर पर कूड़ा, सड़क के गडढे और स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्याएं प्राथमिकता में शामिल हैं। -डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन

-इस तरह समस्याएं आम लोग अधिकारियों तक सोशल मीडिया से काफी संख्या में पहुंचाते हैं, लेकिन अधिकारी उनको गंभीरता से नहीं लेते हैं। अब इस नई योजना को अधिकारी-कर्मचारी कितना फलीभूत करते हैं यह तो समय ही बताएगा। - डॉ. सुनील वैध, समाजसेवी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें