फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छोटे बेटे को पिता की नौकरी दिलाई तो बड़े ने मां को घर में रहने से कर दिया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम क्षेत्र में पिता की जगह छोटे बेटे को नगर निगम में सफाईकर्मी नौकरी मिलने के बाद बड़े बेटे की ओर से मां को घर में न रहने देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां का आरोप है कि कोर्ट ने भी आदेश दिया था कि घर में सही सलामत रहें। इसके बावजूद बेटा और उसकी पत्नी आए दिन गाली गलौज कर धमकियां देते हैं।
विज्ञापन


घटना कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में 25 जून को हुई थी। गांव हरसांव निवासी रामेश्वरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एनडीआरएफ रोड निकट छाया डेयरी के पास रहती हैं। पति महीपाल सिंह की वर्ष 2018 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार की सहमति के आधार पर छोटे पुत्र संदीप को नगर निगम में सफाई कर्मचारी की नौकरी दे दी गई। इसमें किसी कोई आपत्ति नहीं थी। कोर्ट की ओर से पीड़िता को सही सलामत घर में रहने का आदेश दिया गया लेकिन दूसरा बेटा प्रदीप कुमार व उसकी पत्नी आरती घर में रहने नहीं देते। दोनों गाली गलौज करते हैं और धमकी देते हैं। 25 जून को जब पीड़ित मां अपने छोटे बेटे संदीप की पत्नी राधा के साथ अपने घर गईं। तो प्रदीप व उसकी पत्नी दोनों आग बबूला हो गए। इसके बाद दोनों ने मारपीट की।मामले में कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में बेटे और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें