फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: आंधी में उड़े ऊर्जा निगम के दावे, पांच घंटे गुल रही बिजली, हफ्तेभर से रोज हो रही कटौती

Sun, 01 Jun 2025 10:01 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर और देहात में बिजली का संकट गहराने लगा है। बार- बार होने वाली बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की शाम आंधी और बारिश के बाद कई इलाकों में घंटों बिजली गुल हो गई। लगातार बिजली कटौती ने लोगों को काफी परेशान किया। कई घंटे तक बिजली की आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो सकी। विजयनगर, सर्वोदय नगर, बम्हेटा, शास्त्रीनगर, गोविंदपुरम, मधुबन-बापूधाम समेत अन्य कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। पिछले एक हफ्ते से हर रोज दो से चार घंटे की बिजली कटौती हो रही है। 

विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर और देहात में बिजली का संकट गहराने लगा है। बार- बार होने वाली बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा लोकल फॉल्ट भी उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा रहे हैं। फाॅल्ट के चलते रविवार को शहर के स्वर्णजयंतीपुरम, संजयनगर, विजयनगर, भूड भारतनगर, कविनगर, चिरंजीव विहार, प्रताप विहार, सिद्घार्थविहार, सूर्यनगर समेत कई जगहों पर अघोषित बिजली कटौती हुई। फॉल्ट ठीक होने के बाद भी दिनभर ट्रिपिंग का सिलसिला लोगों को परेशान करता रहा। हालांकि ऊर्जा निगम के अधिकारी शहर में अबाध बिजली आपूर्ति का दावा कर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

आंधी के दौरान सुरक्षा के लिहाज से कई स्थानों बिजली को बंद किया गया था। आंधी के बाद आपूर्ति बहाल कर दिया गया है। -अशोक कुमार मुख्य अभियंता जोन एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें