फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्रैप-4 लागू होने के बाद फिर रुका बस-अड्डे का निर्माण

विज्ञापन
निर्माणाधीन गाजियाबाद बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। फिर से ग्रैप-4 लागू होने के बाद बस अड्डे का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। काम शुरू होने के बाद यह तीसरी बार हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में बस अड्डे का निर्माण कार्य आने वाले ढाई साल में भी पूरा होने की स्थिति नहीं बन पा रही है। पहले जो समय काम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को दिया गया था, उसके हिसाब से एक साल का समय बीत चुका है। लेकिन अभी बुनियाद का भी काम पूरा नहीं हो सका है।
अब एक्यूआई में सुधार होने के बाद दोबारा काम शुरू कराने का कार्यदायी संस्था ने दावा किया है। गाजियाबाद पुराने बस अड्डे का विकास पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर करीब 100 करोड़ की लागत से होना है। इसमें मार्केट के अलावा यात्रियों को बैठने और आराम करने की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम गाजियाबाद सीमा शिवहरे ने बताया कि ग्रैप-4 लागू होनेे के बाद निर्माण कार्य रुक गया है। फिलहाल बसें साहिबाबाद में बनाए गए अस्थायी बस अड्डे से चलकर गाजियाबाद पुराने बस अड्डे से होकर गुजर रही हैं। मौजूदा स्थिति को देखकर लग रहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने में समयावधि बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें