फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्यार, प्रेम विवाह और अब जान का खतरा, दोनों को सता रहा एक ही डर; प्राण बचाने अब जा रहे प्रयागराज

Tue, 18 Feb 2025 04:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा

सार

युवती अपने परिवार पर आरोप लगा रही है कि उसके परिजन उनकी हत्या करना चाहते हैं। यदि युवक और युवती आत्महत्या करते हैं तो इसकी जिम्मेदारी उसके परिवार की होगी। 
विज्ञापन
शादी के बाद दोनों को सता रहा जान का खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें युवक-युवती विवाह करने का प्रमाण पत्र दिखा रहे हैं। साथ ही युवती अपने परिजनों पर मानसिक उत्पीड़न करने और युवक व उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगा रही है। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर उच्च न्यायालय में गुहार लगाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


'अपनी मर्जी से की है शादी'
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक मिनट 10 सेकंड का है, जिसमें किला मेवई गांव निवासी शिवानी अपना परिचय दे रही है। साथ ही अपने पति का नाम भोजपुर टैना गांव निवासी सागर बता रही है। उसका कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। शादी से उसके परिजन खुश नहीं हैं, जिसके चलते वह लोग युवक के परिवार को परेशान कर रहे हैं। 

'मेरे घर वाले चाहते हैं हमारी हत्या करना'
ऐसे में युवती अपने परिवार पर आरोप लगा रही है कि उसके परिजन उनकी हत्या करना चाहते हैं। यदि युवक और युवती आत्महत्या करते हैं तो इसकी जिम्मेदारी उसके परिवार की होगी। इसके अलावा वायरल दूसरी वीडियो दो मिनट 26 सेकंड की है, जिसमें युवक और युवती दोनों एक साथ वीडियो बना रहे हैं। इसमें भी युवक और युवती अपना परिचय देकर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ही युवती के परिजनों पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर प्रयागराज उच्च न्यायालय में जाने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन

'तहरीर दें तो कार्रवाई करेंगे'
वहीं इस मामले में सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस टीम जांच कर रही है। युवती के परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। युवक और युवती ने पुलिस को कोई शिकायत या सूचना नहीं दी। यदि तहरीर दें तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें