सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के तहत शुक्रवार को दसवीं में हिंदी की परीक्षा हुई। बारहवीं में आसान अंग्रेजी पेपर के बाद दसवीं बोर्ड परीक्षा की भी शुरुआत आसान पेपर से ही रही।
केडीबी से परीक्षा देकर बाहर निकलते बच्चों ने बताया कि महज 16 प्रश्न पूछे गए थे, सभी आसान थे।
बच्चों ने कहा कि आम तौर पर हिंदी का पेपर लंबा ज्यादा होता है लेकिन पेपर ठीक था। नैना ने बताया कि पेपर आसान था। वहीं श्वेता ने कहा कि कोई भी प्रश्न ऐसा नहीं था, जिसे लिखने में ज्यादा समय लगा हो। प्रश्नपत्र के मुताबिक उनकी प्रैक्टिस पूरी थी।
बता दें कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में गाजियाबाद से महज 3306 बच्चे ही शामिल हुए हैं। अन्य बच्चों ने होम एग्जाम ही दिया है।