फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी के बाद अब हिंदी ने भी दी चेहरे पर मुस्कान

Fri, 10 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के तहत शुक्रवार को दसवीं में हिंदी की परीक्षा हुई। बारहवीं में आसान अंग्रेजी पेपर के बाद दसवीं बोर्ड परीक्षा की भी शुरुआत आसान पेपर से ही रही।
विज्ञापन

केडीबी से परीक्षा देकर बाहर निकलते बच्चों ने बताया कि महज 16 प्रश्न पूछे गए थे, सभी आसान थे।

बच्चों ने कहा कि आम तौर पर हिंदी का पेपर लंबा ज्यादा होता है लेकिन पेपर ठीक था। नैना ने बताया कि पेपर आसान था। वहीं श्वेता ने कहा कि कोई भी प्रश्न ऐसा नहीं था, जिसे लिखने में ज्यादा समय लगा हो। प्रश्नपत्र के मुताबिक उनकी प्रैक्टिस पूरी थी।
विज्ञापन


बता दें कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में गाजियाबाद से महज 3306 बच्चे ही शामिल हुए हैं। अन्य बच्चों ने होम एग्जाम ही दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें