फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहलाने वाली घटना: टक्कर मारने के बाद दो घंटे तक घायल को लिए घूमता रहा कार चालक, मरने के बाद शव फेंककर भागा

Sun, 28 Apr 2024 09:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

मामले में अरनिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के बिजली घर के पास शुक्रवार रात को कार चालक ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक घायल किसान को लेकर दो घंटे तक घूमता रहा। जब उसने दम तोड़ दिया तो वह सड़क किनारे फेंक कर चला गया। मामले में अरनिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

अरनिया के घटाल गांव निवासी दीपक सिंह ने बताया कि उसके मामा काली चरन (44) उनके पास ही रहते थे। काली चरन अरनिया में स्थित खेल मैदान में देख-रेख का कार्य करते थे और खेती भी करते थे। दीपक ने बताया कि शुक्रवार रात को मामा घर पर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए शनिवार सुबह अरनिया बिजली घर के पास उनकी साइकिल टूटी हुई पड़ी मिली।

वहीं पास में एक निजी अस्पताल है, जहां पर गांव का एक युवक काम करता है। उसने बताया कि काली चरन शुक्रवार रात को सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिनको कुछ कार सवार अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर होने के कारण वहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया था। अस्पताल कर्मचारी ने इसकी वीडियो भी बनाई थी, जो पीड़ित को दिखाई।

टूटी साइकिल और वीडियो लेकर पीड़ित परिवार अरनिया थाना पहुंचे व पुलिस को शिकायत दी। वहीं दूसरी ओर खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में मंदिर रोड पर शनिवार सुबह अज्ञात शव पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त की जा रही थी। अरनिया थाना पुलिस ने खुर्जा कोतवाली पुलिस की ओर से अज्ञात शव की भेजी गई जानकारी से मिलान किया, जिसके बाद शव की शिनाख्त कालीचरन के रूप में हुई।

दो घंटे तक लेकर घूमता रहा आरोपी
पीड़ित दीपक सिंह ने बताया कि परिजन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसमें सभी साक्ष्य और बयान का मिलान किया गया। दीपक ने बताया कि अरनिया बिजली घर पर रात करीब नौ बजे घटाल गांव निवासी कार सवार ने कालीचरण की साइकिल में तेजी से टक्कर मार दी थी, जिसमें कालीचरन गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी कार चालक उसको वहीं छोड़कर चला गया। घटना स्थल के पास मौजूद निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने फोन करके बुलाया। इसके बाद कार में तीन-चार लोग आए और कालीचरन का प्राथमिक उपचार कराने के बाद हायर सेंटर ले जाने की बात कहकर ले गए। वहां से आरोपी घायल कालीचरन को पहले गांव में अपने घर लेकर पहुंचे और बैठक की। इसके बाद वहां से दूसरी कार में कैलाश अस्पताल लेकर गए, वहां से भी हायर सेंटर के लिए कह दिया। इसके बाद जटिया अस्पताल जा रहे थे कि बीच में ही कालीचरन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद खुर्जा मंदिर रोड पर जटिया अस्पताल से पहले गंदे नाले के पास सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। यह घटना करीब रात साढ़े 11 बजे की है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की शिकायत पर योगेश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई मौत के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है। -वरुण कुमार सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें