फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाई की मौत के बाद फर्जीवाड़ा कर मकान पर कब्जा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा स्थित रघुवीर एनक्लेव निवासी अब्दुल कय्यूम ने अपने भाई ताज मोहम्मद और भाभी रेशमा समेत छह लोगों पर संपत्ति हड़पने व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अविवाहित छोटे भाई की मौत के बाद उसके मकान पर कब्जा कर अवैध तरीके से लोन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 23 दिसंबर की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में अब्दुल कय्यूम ने बताया कि वर्ष 2008 में उन्होंने अपने भाई इरफान के नाम एक प्लॉट खरीदा था। उस पर उन्होंने मकान बनवाया और भाई के साथ रहने लगे। बताया कि 25 सितंबर 2010 को इरफान की अचानक मौत हो गई। अविवाहित होने की वजह से उसकी संपत्ति के वह चार भाई और तीन बहन वारिस बने। इरफान की मौत के बाद उनका तीसरा भाई ताज मोहम्मद अपने परिवार के साथ वहां रहने लगा।
आरोप है कि वर्ष 2024 में ताज मोहम्मद ने चंद्रपाल व जयचंद नाम के व्यक्तियों के संग मिलकर मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और अपनी पत्नी रेशमा के नाम दाननामा करा दिया। यही नहीं बैंक से फर्जी दस्तावेजों के जरिए संपत्ति पर 10 लाख रुपये का लोन भी ले लिया। किश्त टूटने पर जब बैंक कर्मी घर पहुंचे तब उन्हें इस बात का पता चला। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तब भाई-भाभी और उनके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के दस्तावेजों को जांच में शामिल किया गया है। बैंक से लोन संबंधी दस्तावेजों की प्रति भी मांगी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें