फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : बढ़ी तारीख, अब एक जनवरी तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों के पहले सेमेस्टर के छात्र समर्थ पोर्टल के जरिये अब एक जनवरी तक परीक्षा फाॅर्म भर सकते हैं। छात्रों की समस्याओं को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने पोर्टल की सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया। पहले इसकी तारीख 23 दिसंबर घोषित की गई थी, लेकिन इसमें हजारों छात्र परीक्षा फाॅर्म भरने से वंचित रह गए थे। इन छात्रों की चिंता बढ़ी हुई थी। छात्रों की शिकायत थी कि फॉर्म लाइव नहीं दिख रहा तो किसी के फीस जमा करने का विकल्प नहीं आ रहा। कई का फार्म बिना फीस जमा किए ही सबमिट हो गया।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक जनवरी तक छात्र परीक्षा फॉर्म भरेंगे। दो जनवरी को कॉलेज इनका सत्यापन करेंगे और पांच जनवरी को कॉलेज नॉमिनल रोल सहित परीक्षा फॉर्म को परीक्षा विभाग में जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन वर्षीय एलएलबी पहले सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म भी लाइव हैं। इसलिए इन तारीखों में ही ये छात्र भी अपना परीक्षा फॉर्म भरना सुनिश्चित करें। शेष परास्नातक पाठ्यक्रमों के परीक्षा फाॅर्म भरने की जानकारी अलग से साझा की जाएगी।
-इसका ध्यान रखें : परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ऐसे छात्र-छात्रा जिनके आधार कार्ड में त्रुटिपूर्ण जन्म तिथि अंकित होने के कारण अपार आईडी नहीं बन पा रही है। उनके फाॅर्म कॉलेजों की ओर से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन छात्रों का सत्यापन किया जाएगा, जिनका परीक्षा शुल्क जमा हो चुका है। अपार आइडी के बिना परीक्षा से छात्रों को वंचित रखा जाएगा। इसलिए छात्रों से अपील है कि वह अपनी सही जानकारी डालें। यदि कोई खामी, त्रुटि है तो उसको समय रहते दूर करें।
विज्ञापन

16 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
विषम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराई गई। एमएमएच कॉलेज में पहली पाली में 206 छात्रों में से 199 परीक्षा देने पहुंचे और सात छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 261 में से 253 परीक्षा देने पहुंचे और आठ छात्र गैरहाजिर रहे। प्रोफेशनल पाठयक्रमों की परीक्षा में पहली पाली में 142 मेें से 141 ने परीक्षा दी व एक छात्र गैरहाजिर रहा। दूसरी पाली में 40 छात्रों का पंजीकरण था, जिसमें एक भी गैरहाजिर नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें