फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूचड़खानों के बाद अब मिलावटी दूध पर होगा सरकार का वार

Fri, 24 Mar 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
synthetic milk, mewat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यूपी की भाजपा सरकार अवैध बूचड़खानों के बाद अब मिलावटी दूध पर वार करने वाली है। बच्चों के लिए जीवनदायी इस पेय पदार्थ में मिलावटखोरी रोकने के लिए बृहस्पतिवार को सीएम आदित्यनाथ योगी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने लखनऊ में प्रमुख सचिव समेत सीनियर अफसरों की बैठक ली। इस बैठक में मिलावटखोरी रोकने के कड़े निर्देश दिए गए और सबसे पहले दूध में मिलावट को रोकने की मुहिम चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


दरअसल, बीते कुछ वर्षों में मिलावटखोरी के मामले बढ़े हैं और गाजियाबाद इस मिलावटखोरी की बड़ी मंडी बनकर उभरा है। दूध के अलावा यहां मिर्च पाउडर से लेकर आटा जैसी दैनिक जरूरत के खाद्य पदार्थों में मिलावट पायी जा चुकी है।

त्योहारों के दौरान मावे और मिठाइयों में जमकर मिलावट की जाती रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने सबसे पहले आम लोगों से जुड़ी इस समस्या पर वार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने ‘अमर उजाला’ को लखनऊ से फोन पर बताया कि बृहस्पतिवार को सीएम आदित्यनाथ योगी ने खाद एवं रसद, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन समेत कई विभागों के प्रमुख सचिवों, खाद्य सुरक्षा आयुक्त के साथ मीटिंग की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में खाद्य पदार्थों में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको रोकने के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ा अभियान चलाया जाए। सबसे पहले दूध में मिलावट को रोका जाए।

मिलावटी दूध को पीकर नई पीढ़ी बीमार हो रही है। अतुल गर्ग ने बताया कि मिलावट करने वालों से कोई मुरव्वत नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में इस पर एक्शन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें