फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाद के बाद बड़े भाई के सिर पर हथौड़ी मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नसीब विहार कॉलोनी में विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर हथौड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी ने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथौड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


नसीब विहार कॉलोनी में दुलाल मंडल परिवार के साथ रहते हैं। उनके छोटे भाई मनोज मंडल भी वहीं रहते हैं। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सोमवार को दुलाल मंडल की पत्नी अपने देवर के घर सोफा लेने गई थी। सोफे के लेकर दुलाल और मनोज की पत्नियों में झगड़ा हो गया। दोनों महिलाओं के झगड़े में दोनों भाई भी लड़ने लगे। मौका पाकर मनोज मंडल ने अपने घर में रखी हथौड़ी से बड़े भाई दुलाल मंडल के सिर पर वार कर दिया। हथौड़ी लगने पर दुलाल वहीं बेहोश हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने दुलाल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से घटना की जानकारी हुई है। दुलाल मंडल की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मनोज मंडल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें