लोनी। एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोनी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता एसडीएम पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
लोनी तहसील बार एसोसिएशन के सचिव विजय आनंद ने बताया कि अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांग रखी है। उन्होंने बताया कि धरने को तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया है।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने अथवा तबादला होने तक धरना जारी रखने की बात कही है। मामले की शिकायत पेरेंटल बार एसोसिएशन गाजियाबाद में की गई थी। जिसपर बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लोनी भेजने एवं समस्त तथ्यों की जांच करने का निर्णय लिया है। वहीं लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर भी अधिवक्ताओं से लोगों की परेशानी को देखते हुए धरना खत्म करने की अपील कर चुके हैं।