गाजियाबाद। हापुड़ रोड पर पुराना बस अड्डा से डासना फ्लाईओवर तक ई-रिक्शा हटाने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दो सितंबर से हापुड़ रोड पर सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।
एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि मामले में डीसीपी नगर के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी की लोगों को जानकारी देने के साथ चालकों को ई-रिक्शा हापुड़ रोड से हटाकर अन्य रास्तों पर चलाने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि आरडीसी, पुलिस कमिश्नर ऑफिस, कलेक्ट्रेट कट, हापुड़ चुंगी, पुलिस लाइन, गोविंदपुरम चौकी से होकर काेई ई-रिक्शा नहीं जाएगा। सभी कॉलोनी की सड़कों पर चलेंगे। इंटरसेक्शन प्वाइंट पर उन्हें 50 मीटर पहले ही रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।