फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठाकुरद्वारा से हापुड़ रोड पर सजावटी खंभों पर विज्ञापनों की भरमार, आरडब्ल्यूए ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नगर निगम के ठाकुरद्वारा से हापुड़ रोड तक लगाए गए महंगे सजावटी खंभे अब विज्ञापनों और पोस्टरों के अवैध कब्जों का शिकार होने लगे हैं। इस मॉडल रोड की खूबसूरती धूमिल होती देख क्षेत्र के लोगों और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने चिंता जताई है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए पटेल नगर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पंकज शर्मा ने बताया कि हाल ही में स्थापित किए गए ये सजावटी खंभे मार्ग की भव्यता बढ़ाते हैं, लेकिन कुछ लोगों और एजेंसियों द्वारा इन पर छोटे विज्ञापन बोर्ड व पोस्टर धड़ल्ले से लगाए जा रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है।

आरडब्ल्यूए ने प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध विज्ञापनों को तुरंत हटाया जाए और भविष्य में मॉडल रोड के खंभों पर विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई व प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर की सुंदरता बरकरार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें