उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सावन के दूसरे सोमवार को गाजियाबाद प्रशासन ने कांवड़ियों का स्वागत किया है। प्रशासन ने कांवड़ियों से सम्मान में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे। साथ ही मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड, चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का दौरा किया था। ये दौरा हवाई निरीक्षण से किया गया था।