फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत आदित्यनाथ को सीएम प्रत्याशी घोषित करे बीजेपी

Sat, 03 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty
विज्ञापन
‘यूपी के हालात बदतर हो चुके हैं। भ्रष्टाचार और गुंडाराज यहां चरम पर है। बहन-बेटी का घर से निकलना दुश्वार है और सपा सरकार सिर्फ एक समुदाय विशेष की राजनीति कर रही है।’ यह कहना है विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची का। साध्वी शुक्रवार सुबह सिहानी गांव में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के आवास पर पहुंचीं थी।
विज्ञापन



पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि सपा के शासन में एक समुदाय विशेष को ही सुविधाएं दी जा रही हैं। यही कारण है कि कैराना, रामपुर, बरेली आदि शहरों से हिंदुओं को पलायन करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि भाजपा को चाहिए कि वह योगी आदित्यनाथ को यूपी के सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करे।

ऐसा न करने पर भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा को सबक लेना चाहिए। आप पार्टी के मंत्रियों के बारे में पूछने पर साध्वी ने सिर्फ इतना ही कहा कि आप ‘बेशर्म’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें