फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य मेगा सिटी के हमलावर डॉग का होगा इलाज

Fri, 25 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदित्य मेगा सिटी के लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका डॉग अब कालोनी से हटाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक पशु प्रेमी संस्था पीएफए  उस डॉग को कालोनी से हटाकर 15 दिन अपनी निगरानी में शेल्टर में रखेगी। यहां उसका इलाज किया जाएगा। 15 दिन में भी वह सही नहीं हुआ तो अधिकतम 45 दिन तक उसे शेल्टर में रखा जा सकेगा।
विज्ञापन


पीएफए की जिला अध्यक्ष सुमेधा अय्यर ने बताया कि आदित्य मेगा सिटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात कर समस्या बताई थी। उन्होंने बताया कि पांच में से एक डॉग हमलावर हो चुका है, वह आते-जाते लोगों को काट कर घायल कर रहा है। उन्होंने पांचों डॉग की बजाय सिर्फ एक डॉग को वहां से हटाने की बात कही तो पीएफए ने हामी भर दी।

सुमेधा अय्यर ने बताया कि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने उन्हें उस डॉग की पहचान कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि हमलावर हो चुके डॉग को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक 15 दिन शेल्टर में रखा जाएगा। उसका ब्लड टेस्ट कराकर ट्रीटमेंट कराया जाएगा। 15 दिन बाद डॉग की रिपोर्ट नगर निगम को दी जाएगी।
विज्ञापन


15 दिन में भी वह ठीक नहीं हुआ तो दो बार यह अवधि 15-15 के लिए बढ़ाई जा सकती है। सिरोयसिस से पीड़ित डॉग का इलाज कराकर उसे वहीं पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि  शनिवार या रविवार को डॉग को लिफ्ट करा लिया जाएगा।

बता दें कि इस डॉग को लेकर पीएफए और आदित्य मेगा सिटी के रेजिडेंट्स आमने-सामने आ गए थे। उन्होंने डॉग को हटाने की मांग को लेकर पीएफए और नगर निगम के खिलाफ कैंडल मार्च भी किया था। रेजिडेंट्स नगर निगम का घेराव भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें