फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: -अभिनेता उत्तर कुमार की जमानत अर्जी पर अब 25 को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरियाणवी फिल्मों के अभिनेता एवं निर्देशक उत्तर कुमार की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह नहीं हो सकी। अदालत ने अब अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


अदालत से मिली जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने जून 2025 में उत्तर कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि अभिनेता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद उनके वकील ने एससी/एसटी एक्ट कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर सोमवार को सुनवाई निर्धारित थी। तकनीकी कारण से सुनवाई नहीं हो सकी। अब यह मामला 25 सितंबर को फिर से अदालत में पेश होगा। उत्तर कुमार न्यायिक हिरासत में डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें