फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लापरवाही बरतने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में संशोधन की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सन सिटी सोसायटी में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा और बीएलओ से संवाद के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने यह निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने के साथ नए मतदाताओं और महिला वोटरों के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। कैंप दौरान उन्होंने बीएलओ से उनके काम की प्रगति को लेकर सवाल-जबाव किया।
विज्ञापन

शिप्रा सन सिटी सोसायटी में आयोजित कैंप में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सौरभ कुमार और एसडीएम ने बीएलओ और स्थानीय निवासियों से संवाद किया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और व्यक्तिगत विवरण में संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए अभियान चलाकर काम करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
दो दिन में मतदाताओं को जोड़ने के लिए 7109 फॉर्म लिए गए हैं। ऑफलाइन 6546 और ऑनलाइन 563 फॉर्म जमा हुए हैं। सबसे ज्यादा फॉर्म साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2035 जमा किए गए। लोनी में 988 फॉर्म जमा हुए।
शिप्रा सन सिटी सोसायटी में आयोजित संवाद में सोसायटी निवासी और सचिव रंजन ठाकुर ने कहा कि एक-एक ब्लाक में करीब चार बीएलओ की ड्यूटी है। इससे मतदाताओं में असमांजस की स्थिति बढ़ जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें