फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, जेसीबी और तीन ट्रक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। प्रशासन की टीम ने नौरसपुर गांव स्थित यमुना नदी किनारे अवैध तरीके से हो रहे खनन पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से जेसीबी मशीन को सीज किया। खनन अधिकारी ने रेत ले जाने वाले तीन ट्रक को पकड़ कर करीब एक लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। खनन अधिकारी सौरभ चतुर्वेदी ने सोमवार रात स्थानीय पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
विज्ञापन

अधिकारियों को आता देख जेसीबी मशीन चालक मौके से भाग गया। खनन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान रेत ले जाने वाले तीन ट्रक को पकड़कर एक लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। कार्रवाई के बाद खनन अधिकारी ने जब्त वाहनों को ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें