फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

विज्ञापन
खुर्जा नगर में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। स्रोत : पुलिस - फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 12 दिन पहले घर के बाहर फायरिंग करने वाले वांछित बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम को उसके एक साथी को भी जंक्शन मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक तमंचा और एक बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 30 मई को जंक्शन मार्ग स्थित कॉलोनी निवासी मूला ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उसने पुरानी रंजिश में कुछ लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया था। घटना का वीडियो भी पुलिस को दिया गया। वीडियो व तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज, ऋतिक और देव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। बुधवार रात को खुर्जा नगर पुलिस जंक्शन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। सीकरी गांव मोड़ पर बाइक सवार एक संदिग्ध को आते देखा, जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जो बदमाश के दाहिने पैर में लगी। आरोपी वहीं घायल होकर गिर गया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मनोज उर्फ भव्वल निवासी सुल्तानपुर गांव के रूप में हुई। आरोपी के पास से एक तमंचा व एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी से उसके अन्य साथियों की जानकारी ली और बृहस्पतिवार शाम को जंक्शन मार्ग से ऋतिक को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी मनोज पर पूर्व में नौ से अधिक केस दर्ज हैं। मामले में अभी आरोपी देव फरार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें