फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आम के हरे पेड़ काटने पर वन विभाग ने वसूला 20 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र में प्रतिबंधित आम के पेड़ों को बिना अनुमति काटने के दो मामले सामने आए हैं। गेसूपुर गांव में चार पेड़ काटने पर वन विभाग ने 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। वहीं अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के बेरल गांव में दो हरे आम के पेड काटने पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वन डिप्टी प्रमोद भारती ने बताया कि थाना नरसेना क्षेत्र के गांव गेसूपुर में प्रतिबंधित आम के चार पेड़ बिना अनुमति के काटे जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद टीम ने पेड़ काटने वाले व्यक्ति पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और राशि मौके पर ही वसूल की।
वहीं दूसरी ओर अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बेरल में भी दो आम के हरे पेड़ बिना अनुमति काटे गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम बेरल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दोषी पाए जाने पर जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी हरा पेड़ काटने से पहले विभाग से लिखित अनुमति जरूर लें। बिना अनुमति पेड़ काटना दंडनीय अपराध है। विभाग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें