लोनी। बेहटा हाजीपुर के माधव टाउन में रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी शादी 16 अक्तूबर वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद करती। करीब एक साल पहले पत्नी छह माह के बेटे को अपने साथ लेकर मायके चली गई।
आरोप है कि पत्नी का मायके के पास रहने वाले रिजवान निवासी कुराला खुर्जा बुलंदशहर से प्रेम संबंध है। दोनों उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायतकर्ता ने पत्नी व उसके प्रेमी पर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत कर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।