फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थूकने का आरोप लगाकर लाठी-डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित बंजारा चौक पर रहने वाले युवक पर कुछ लोगों ने थूकने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक के मामा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बंजारा चौक प्रताप विहार निवासी अलाउद्दीन ने हाजी बबुआ, शरीफ, सलीम व शौकीन के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलाउद्दीन के मुताबिक दो अक्तूबर को दिन में लगभग ग्यारह बजे उनका भांजा इमरान दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान उसके गले में कुछ अटक जाने पर वह थूकने लगा। आरोप है कि भांजे के थूकने का उपरोक्त लोगों ने विरोध किया और उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें