फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश जलबीर पंडित उर्फ जल्लू। स्रोत: पुलिस - फोटो : संगठन
विज्ञापन
मोदीनगर। मोदीनगर पुलिस और स्वाट टीम की सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर राहुल चौधरी उर्फ कालू पर फायरिंग के आरोपी 25 हजार के इनामी जलबीर पंडित के साथ मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके साथी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिस्टल, तीन मोबाइल फोन व एक कार बरामद की गई है। जलबीर को पुलिस डेढ़ साल से तलाश रही थी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सोमवार रात जानकारी मिली कि गांव दौसा बजारपुर निवासी जलबीर अपने साथी दिल्ली के कड़कड़डूमा निवासी जतिन शर्मा के साथ कार में मोदीनगर से दौसा बंजारपुर की तरफ जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की। एसीपी ने बताया कि जलबीर शातिर बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें