फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। क्षेत्र के एक गांव के गांव निवासी महिला ने नाम बदलकर,धर्म छुपाकर, शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि करीब पांच साल पहले आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। युवक ने अपना नाम बदलकर खुद को पिन्टू ठाकुर बताया और शादी का वादा किया। दो साल तक दोनों डिबाई, भीमपुर और बुलंदशहर में मिलते रहे। जब भी वह शादी या घर ले जाने की बात करती, आरोपी टाल देता था। बताया कि तीन साल पहले आरोपी ने नोएडा में उनकी नौकरी लगवा दी और वहीं साथ रहने लगा। बताया कि पांच साल पहले आरोपी के एक दोस्त से पीड़िता को पता चला कि युवक ने अपना असली नाम और धर्म छुपाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस बारे में पूछा तो आरोपी ने हत्या करने की धमकी दी और अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी भी दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें