फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेम विवाह के बाद ट्रक चालक को बेचने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती प्रेम में छली गई। युवती ने प्रेम विवाह किया और पति ने उसे ट्रक चालक को बेच दिया। ट्रक चालक ने महिला का सौदा कोलकाता में कर दिया। महिला किसी तरह ट्रक चालक के चंगुल से छूटकर मोदीनगर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय महिला के अनुसार सात वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती मेरठ के सरधना स्थित एक गांव निवासी गैरजातीय युवक से हो गई। दोनों ने प्रेम संबंध के बाद अप्रैल 2019 को मेरठ में कोर्ट मैरिज कर ली।
महिला का आरोप है कि पति ने अप्रैल 2023 में उसे मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र निवासी ट्रक चालक को बेच दिया। ट्रक चालक ने महिला को जबरन नशीली दवाएं देकर दो साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि ट्रक चालक ने महिला का कोलकाता में सौदा कर दिया और उसे बेचने के लिए जबरन कोलकाता ले जाने लगा। महिला किसी तरह वहां से बच निकली और मोदीनगर पहुंचकर परिजनों के पास पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें