फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रूमाल सुंघाकर चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक से लूटपाट और मारपीट के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि बदमाश 2200 रुपये भी लूटकर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि वह शिकायत करने पुलिस के पास कई बार गए, लेकिन उनको थाने से भगा दिया गया।इसके बाद अदालत की शरण ली और सात माह बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित विमल शर्मा ने बताया कि यह घटना 10 जनवरी की शाम करीब छह बजे हुई, जब वह मोहन नगर से नया बस अड्डा से सवारी लेकर चले थे। करहेड़ा कट पर उन्हें तीन युवक मिले , उनमें से एक उनके बराबर वाली सीट पर बैठा और दो पीछे। थोड़ी दूर चलने पर युवकों ने उनकी नाक पर रूमाल रखकर उन्हें जकड़ लिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। उसी दौरान वह बेहोश हो गए। आरोप है कि इस घटना में बाइक पर सवार दो अन्य व्यक्ति और एक कार में बैठे तीन अन्य लोग भी शामिल थे। वहीं, इस संबंध में साहिबाबाद एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
होश में आने पर की थी 112 पर शिकायत
विमल शर्मा ने होश आने पर 112 नंबर पर आपातकालीन कॉल की थी। उन्होंने अपने जानकारों को भी मदद के लिए बुलाया। आरोप है कि जब वह सूचना लेकर चौकी पर गए, तो उन्हें टालमटोल का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि ऐसी सवारी बैठाते ही क्यों हो और आत्मरक्षा में हमला क्यों नहीं किया।
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
कई बार तहरीर बदलवाने और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर विमल शर्मा ने उच्चाधिकारियों को डाक से शिकायत भेजी। कोई सुनवाई न होने पर उन्होंने गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर छह सितंबर को साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें