फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ लूट व छिनैती का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने 29 अगस्त की देर रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में लूट व छिनैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बागपत के बली गांव निवासी जोगिंदर बली और टीलामोड़ के फरूखनगर स्थित शरीफाबाद राजपुर निवासी कल्लू उर्फ कृष्णा शामिल हैं। दोनों के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों ने लूट, चोरी व छिनैती की वारदात करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस टीम डीएवी कट पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन आरोपी मौके से भागते हुए फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी जोगिंदर के पैर में लगी। इसकी वजह से बाइक फिसलकर गिर गई और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी जोगिंदर बली के खिलाफ गाजियाबाद और बागपत में लूट, स्नेचिंग, चोरी समेत अन्य अपराधों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कल्लू उर्फ कृष्णा पर दो मुकदमे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें