फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार माह तक दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी ने गांव के युवक पर चार महीने तक दुष्कर्म करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। किशोरी ने जहर खाकर और ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उनके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। साथ ही आरोपी ने ही बीते दिनों पीड़िता को जहर लाकर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। परिजनों ने देखा कि बेटी के मुंह से झाग निकल रहा था। और गले पर धारदार ब्लेड से कट लगा हुआ था। परिजनों ने स्याना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

आरोप है कि होश में आने पर किशोरी ने बताया कि गांव निवासी एक युवक पिछले चार महीने से उन्हें डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और पिता-भाई की हत्या की धमकी देता था। आरोप है कि गत 28 जून को आरोपी ने जहर लाकर दिया और कहा, इसे खाकर मर जा, नहीं तो मेरी बात माननी पड़ेगी। पीड़िता ने बताया कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की कोशिश की है। इस संबंध में सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का अभी उपचार चल रहा है, उनका मेडिकल परीक्षण कराकर जल्द ही बयान दर्ज कराए जाएंगे। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें