फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना टिकट के सफर कर रहे 54 यात्रियों से वसूला 19 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों में बिना टिकट के सफर कर रहे 54 यात्रियों से 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया, टिकट के साथ सफर करने के निर्देश दिए। साथ ही टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन एप की जानकारी दी।
विज्ञापन


वाणिज्य कर अधिकारी हनुमान मीणा ने बताया कि शनिवार को खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर आने वाली पांच पैसेंजर और महानंदा एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम के साथ यात्रियों की टिकट की जांच की गई। बिना टिकट के सफर कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया और उनको ट्रेन से बाहर उतारा गया। इस दौरान करीब 54 यात्री सामने आए। इनसे जुर्माना वसूला गया। साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। ड्यूटी व अन्य काम पर जाने वाले यात्रियों को टिकट लेने के बाद सफर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें