फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता को छत से धक्का देने का आरोप, पति समेत छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के औरंगाबाद गांव निवासी विवाहिता रेनू का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया और छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने के कारण रेनू के दोनों पैर और कमर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिलखुवा निवासी रेनू के अनुसार मार्च 2023 में उसकी शादी हापुड़ मार्ग स्थित गांव औरंगाबाद गदाना निवासी राजू के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे और गाड़ी के लिए आठ लाख रुपये की मांग को लेकर रेनू को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। रेनू के मायके वाले पांच लाख रुपये दे भी चुके थे, मगर आरोपियों के व्यवहार में बदलाव नहीं हुआ। आरोप है कि पति राजू शराब के नशे में रेनू की रोजाना पिटाई करता था।
रेनू के परिजनों ने राजू को काफी समझाया मगर आरोपी पति की आदत में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि बीती 21 फरवरी को ससुराल वालों ने रेनू को बुरी तरफ पीटा। आरोपी जेठ पंकज और अंकुश चाकू लेकर रेनू को पीछे दौड़े। रेनू जान बचाने के लिए छत पर पहुंची तो आरोपियों ने उसे छत से धक्का दे दिया। रेनू के दोनों पैर और कमर में फ्रैक्चर हो गया। जानकारी के बाद मायके वाले रेनू को अपने साथ ले गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार पति राजू सास रेखा और ससुर ब्रह्मप्रकाश समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें