फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भुगतान न करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मालिक पर काम कराकर भुगतान न करने का मामला सामने आया है। मामले में हापुड़ के देहरा निवासी वसीम खान ने कंपनी के मालिक प्रदीप गर्ग, अर्चित गर्ग और अंकित गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वसीम ने बताया कि उन्होंने कंपनी के द्वारा दी गई अलग-अलग साइट पर काम किया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान करने की बात तय हुई थी। काम करने का उनका 92.54 लाख रुपये बकाया बनता है। जिसे कंपनी के द्वारा उनका भुगतान नहीं किया गया। कई बार तकादा करने के बाद भी भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे वह मानसिक और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें