फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मनी ट्रांसफर कर्ता से एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ क्षेत्र के गरिमा गार्डन मेन बाजार निवासी जावेद क्षेत्र के ही रहने वाले दो भाई राशिद और सलमान पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जावेद पेशे से मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। अलग-अलग समय पर रुपये ट्रांसफर कराने और उसके बाद किसी अन्य व्यक्ति के प्लॉट को अपना बताकर बिक्री करने का आरोप पीड़ित ने दोनों भाइयों पर लगाया है। पुलिस ने पांच सितंबर की रात कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में जावेद ने बताया कि राशिद और सलमान कई वर्षों से उनके साथ जुड़े थे। अक्सर दोनों अपने बैंक खातों में रुपये जमा कराते थे और उन्हें नकद रकम दे देते थे। इस वजह से उन्हें भी उन पर भरोसा हो गया था। काफी समय से दोनों भाई टाल मटोल करते हुए उनसे रुपये ट्रांसफर कराते रहे लेकिन उन्हें नकदी नहीं दी। रकम अब तक एक करोड़ हो चुकी है। बताया कि वर्ष 2022 में सलमान ने भाई राशिद की बीमारी का बहाना बताते हुए रुपयों की जरूरत बताई। साथ ही राशिद का पसौंडा के अशोक वाटिका स्थित 600 गज प्लॉट को बेचने का झांसा दिया। प्लॉट का सौदा आरोपी ने 1.50 करोड़ रुपये में किया।
उनके एक करोड़ रुपये राशिद के पास थे और बाकी 50 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई। आरोप है कि जब उन्होंने अपने स्तर से जांच की तब पता चला कि प्लॉट राशिद का है ही नहीं। हालांकि तब तक आरोपी उनसे प्लॉट बिक्री के लिए हुए अनुबंध के दस्तावेज छीन चुके थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जावेद को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। तब कहीं जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पीड़ित की ओर से आरोपियों के खाते में भेजी गई रकम के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें