फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोस्ती कर युवती को जंगल में ले जाकर 20 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादनगर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद कपड़ों की दुकान के प्रमोशन के बहाने युवती को मुरादनगर बुलाकर जंगल में बंधक बनाने और चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती से 20 हजार रुपये की मांग की। डर के कारण युवती ने पांच हजार रुपये ऑनलाइन और 9800 रुपये नकद दे दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के बादलपुर थाना क्षेत्र की रामविहार कॉलोनी, छपरौली निवासी लक्ष्मी कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवक से बातचीत हुई थी। युवक ने कपड़ों की दुकान का प्रमोशन कराने के बहाने उसे मुरादनगर बुलाया। आरोपी प्रियांशु त्यागी ने उसे दुहाई पुलिस चौकी पर पहुंचने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर युवक उसे बाइक पर बैठाकर रैपिड रेल यार्ड के पास जंगल में ले गया। आरोप है कि जंगल में पहुंचने पर युवक ने चाकू निकालकर 20 हजार रुपये मांगे और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण युवती ने पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और 9800 रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। एसीपी ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रियांशु त्यागी निवासी बसेड़ा, थाना नागल, जिला सहारनपुर, हाल निवासी स्वर्ण जयंतीपुरम, मधुबन बापूधाम गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें