फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिता के उकसाने पर मां को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र निवासी महिला के साथ उन्हीं के नाबालिग बेटे ने धक्का-मुक्की कर मारपीट कर दी। पीड़िता का आरोप है कि बेटे ने अपने पिता के उकसाने पर यह घटना की। मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र के गौड़ सिटी माॅल की है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उसे नोएडा कमिश्नरेट के लिए ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़िता अदिति सक्सेना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित एसोटेक द नेस्ट सोसायटी में रहती हैं। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें हर रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बेटे से मिलने का अधिकार है। वह 31 मई को गौड़ सिटी माॅल में बेटे के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके पूर्व पति शशांक भी मौजूद थे। आरोप है कि शशांक ने अपमानजनक टिप्पणियां कीं और बेटे के सामने उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया। जब वह गौर सिटी माॅल की तीसरी मंजिल पर पहुंचीं तो बेटे ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। इससे उनके कंधे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के समय पूर्व पति ने मदद करने के बजाय पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। चोट लगने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जांच में उन्हें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। महिला ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिकार्ड को साक्ष्य के रूप में शामिल करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी पति शशांक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की है, इसलिए वहीं मुकदमा ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें