फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक पर हमला का आरोपी पिस्टल समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव सारा में एक सप्ताह पूर्व घेर में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला और फायरिंग के मामले में फरार एक आरोपी को निवाड़ी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। तीन नामजद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

गांव सारा निवासी आकाश त्यागी उर्फ हैप्पी, उज्ज्वल व तुषार बीती 12 अगस्त को अपने घेर में बैठकर डाक कांवड़ का हिसाब कर रहे थे। तभी गांव निवासी शुभम उर्फ वाटसन, वासू शर्मा, मनीष शर्मा और यश त्यागी ने पुरानी रंजिश के चलते घेर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आकाश त्यागी के चाचा जोनी त्यागी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही थीं। पुलिस ने बुधवार को आरोपी वासू शर्मा निवासी गांव सारा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद की। पुलिस टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें