फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 4496 अपराधियों के सत्यापन में 718 मिले गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजू मलिक
विज्ञापन

गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने गंभीर अपराधों में शामिल 718 फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए कवायद तेज कर दी है। इनकी तलाश के लिए ई-प्रिजन और आईसीजेएस पोर्टल की मदद ली जा रही है। स्वाट टीमें सोशल मीडिया और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ संभावित ठिकानों पर भी नजर रख रही हैं। फरार अपराधियों में हत्या, रंगदारी, लूट और धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं।
डीसीपी धवल जायसवाल ने ट्रांस हिंडन, सिटी और ग्रामीण जोन की स्वाट टीमों के साथ एसीपी और थाना प्रभारियों को फरार अपराधियों की तलाश में लगाया है। उन्होंने बताया कि एक और दो अगस्त को पिछले पांच वर्षों में गंभीर अपराधों में शामिल रहे 4496 अपराधियों का सत्यापन किया गया था। इनमें 718 अपराधी अपने घरों पर नहीं मिले।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान पता चला कि कुछ अपराधियों ने अपनी संपत्ति बेच दी है, जबकि कुछ मकान किराये पर देकर दूसरे जिलों में चले गए हैं। अब पुलिस इनकी लोकेशन ट्रेस करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए बैंक खातों और एटीएम कार्ड के संचालन पर भी नजर रखी जा रही है।
डीसीपी ने बताया कि एक माह के भीतर सभी फरार अपराधियों को तलाशने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए खुफिया तंत्र के साथ इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों की मदद ली जा रही है।

निगरानी के साथ कुर्की और इनाम की तैयारी
फरार अपराधियों की निगरानी के लिए कॉल रिकॉर्ड की ट्रैकिंग, इनाम घोषित करने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने जैसी रणनीति अपनाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है। सत्यापन अभियान में नगर जोन में 179, ट्रांस हिंडन जोन में 419 और ग्रामीण जोन में 120 अपराधी फरार मिले हैं।

पोर्टल की भी ली जा रही मदद
ई-प्रिजन पोर्टल: इसमें जेल में बंद बंदियों और कैदियों का ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है। इसमें नाम, पता और आपराधिक इतिहास समेत अन्य जानकारी दर्ज होती है। इससे दूसरे जिलों में जमानत निरस्त होने या जेल पहुंचने वाले अपराधियों की जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

आईसीजेएस पोर्टल: इसमें पुलिस, अदालत, जेल, फोरेंसिक लैब और अभियोजन से संबंधित आंकड़े उपलब्ध होते हैं। पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान होता है।

जोनवार अपराधियों की संख्या
जोन, सत्यापन, फरार
नगर, 1268, 179
ट्रांस हिंडन, 1610, 419
ग्रामीण, 1618, 120

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें