फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में युवक की शर्मनाक हरकत: जूते पहनकर अंदर घुसा, मूर्ति के पास से चुराए रुपये, शिकायतकर्ता को पीटा; Video

Wed, 27 May 2026 06:39 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

मोदीनगर में मंदिर से नकदी चोरी की शिकायत पर चोरों ने चाचा-भतीजे पर हमला किया। भतीजा संदीप गंभीर घायल हुआ। घटना के वीडियो वायरल हैं। पुलिस पर खानापूर्ति का आरोप लगा है। एसीपी भास्कर वर्मा ने जांच की बात कही।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर में जगतपुरी कॉलोनी स्थित मंदिर में हुई नकदी चोरी की शिकायत करने पर आरोपी और उसके साथियों ने चाचा-भतीजे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में भतीजा संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। मंदिर से नकदी चोरी और हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। आरोप है कि पुलिस ने घटना एनसीआर में दर्ज कर खानापूर्ति कर दी।

विज्ञापन



जगतपुरी कॉलोनी स्थित एक मंदिर से दो दिन पूर्व नकदी चोरी हो गई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में जूते पहने हुए आरोपी युवक मूर्ति और धूने के पास से नकदी चोरी करता दिख रहा है। कॉलोनी के रहने वाले संदीप ने घटना की फुटेज देखने के बाद आरोपी युवक के परिजनों से मामले की शिकायत की। 

इससे आरोपी युवक और उसके परिजन आग बबूला हो गए। गुस्साए आरोपियों ने संदीप के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और संदीप को बाहर खींचकर उसे लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने बीच बचाव करने आए युवक के चाचा राजेश को भी पीटकर घायल कर दिया।

हमले में संदीप और राजेश घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हमले के अलावा मंदिर से चोरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घायल संदीप की मां पूजा ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने मात्र एनसीआर दर्ज की है। इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया और वह खुलेआम गंभीर परिणाम भुगतान की धमकी दे रहे हैं। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें