फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल की, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती की बहन ने तीन जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं चार जुलाई को पुलिस ने आरोपी बंटी पाठक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


प्रभारी एसीपी शालीमार गार्डन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को युवती ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि बंटी पाठक ने उनकी बहन को अपने फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की। पुलिस ने जांच शुरू की और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बंटी पाठक ने बताया कि वह मूलरूप से मैनपुरी के औंछा स्थित अचलपुर का रहने वाला है। पुलिस को उसने बताया कि वह पीड़िता को तीन वर्षों से जानता है। दोनों एक ही क्षेत्र में रहते हैं इसलिए जान-पहचान भी थी। 22 जून की सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच उसने पीड़िता को फ्लैट पर बुलाया और दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की। इसके बाद वह वीडियो उसकी बहन को भी भेजे थे। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें