मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक संस्थान में मंगलवार को सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें सुल्तानपुर के पूर्व ग्राम प्रधान मनोज चौधरी ने कहा कि वह गांव का माहौल खराब नहीं होने देंगे। मनोज चौधरी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, उसकी पहचान केवल अपराधी के रूप में होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय संगठन गांव में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप लगाया कि एक हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोगों और महिलाओं ने उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित लोग सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का दावा व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नवीन चौधरी, अनुज चौधरी, मुन्नी त्यागी, बबलू कसाना, सुरेंद्र यादव, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।