फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला का मुंह बोला भांजा बनकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने परिचित युवक पर ही 15 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपी मुंह बोला भांजा बनकर उनके घर में रह रहा था। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर मां-बेटी को मारने की धमकी भी दी। करीब डेढ़ माह पहले आरोपी घर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर भाग गया। बेटी ने जब मां को पूरी बात बताई तब रविवार को महिला ने पुलिस से शिकायत की।

पीड़िता ने बताया कि करीब आठ माह पहले उनके पति की मौत हो गई थी। इस दौरान उनके पति का मुंह बोला भांजा बनकर बिजनौर का रहने वाला एक युवक उनके घर पहुंचा था। पति की मौत के सदमें के चलते वह भी बीमार थीं। तब आरोपी ने उनकी बेटी को यह कहते हुए डराया कि उसकी मां पर भूत-प्रेत का साया है। तब बच्ची ने डर के चलते युवक से घर पर ही रुकने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद से युवक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली। विरोध करने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी भी देता रहा। महिला के अनुसार करीब चार माह पहले उन्होंने अपना किराये का मकान बदल दिया। इसके बाद करीब डेढ़ माह पहले आरोपी ने उनकी बेटी से घर में रखा करीब 4-5 तोला सोने के जेवरात और करीब 1.50 लाख रुपये अलमारी से निकलवाए। बहाना बनाकर जेवरात व नकदी लेकर घर से निकला और भाग गया। काफी दिन तक जब वह वापस नहीं लौटा तब उन्हें शक हुआ। बच्ची भी डरी-सहमी थी, तब उन्होंने बेटी से बातचीत कर पूरी बात पूछी। तब बेटी ने मां को पूरी आपबीती बताई कि किस तरह आरोपी सात-आठ माह तक उससे हैवानियत करता रहा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
- अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें