सिंभावली। गांव माधापुर मौज्जमपुर निवासी रजनी ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर प्लॉट को बेचने का दबाव बनाने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता रजनी का आरोप है कि उन्होंने करीब दस माह पूर्व गांव में 65 गज का आवासीय प्लॉट खरीदा था। रजनी का आरोप है कि 30 जून की रात करीब एक बजे बारिश होने के कारण वह अपने घर के बाहर रखे सीमेंट के कट्टों को सुरक्षित रखने के लिए प्लॉट पर गई थीं। उनका आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया व उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।