फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेस्टोरेंट में दो दोस्तों पर पिस्टल तानकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेस्टोरेंट में खाना खा रहे दो दोस्तों पर हमले का मामला आया है। आरोप है कि हमलावर दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर खींच लाए और लात-घूंसों के साथ कुर्सियों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान सूरजपाल के सिर पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी भी दी गई। हमले में दोनों दोस्त घायल हो गए। सूरजपाल की सोने की चेन भी गायब हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती। पीड़ितों की शिकायत पर नंदग्राम पुलिस ने दो नामजद समेत कई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सूरजपाल और उसका दोस्त नवनीत कुमार राजनगर एक्सटेंशन स्थित बेट एंड आउल रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। इसी दौरान कारों में सवार होकर गुलधर निवासी अर्जुन और मिसलगढ़ी निवासी सूर्या ठाकुर अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने दोनों दोस्तों को रेस्टोरेंट से बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सूरजपाल के सिर पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लात-घूंसों के साथ रेस्टोरेंट में रखी कुर्सियों से भी दोनों पर हमला किया।
मारपीट में दोनों दोस्त घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली। एसीपी ने बताया कि सूरजपाल और नवनीत की तहरीर पर अर्जुन और सूर्या ठाकुर समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें