फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: (दिल्ली व अन्य केंद्र) रेस्तरां में युवती पर चाकू से हमले के प्रयास का आरोप, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मॉल स्थित रेस्तरां की रसोई से उठाया चाकू, सहकर्मियों ने बचाया
विज्ञापन

-प्रेम संबंध का मामला, शिकायत का इंतजार कर रही पुलिस
-
माई सिटी रिपोर्टर
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल स्थित रेस्तरां में कार्यरत युवती के साथ उसके परिचित युवक की ओर से मारपीट और चाकू से धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी रेस्तरां की रसोई से चाकू उठाकर युवती को बाहर ले आया और उसके साथ मारपीट की। सहकर्मियों ने बीच-बचाव कर युवती को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए करीब तीन सेकंड के वीडियो में युवक-युवती के बीच कहासुनी व खींचतान होती दिखाई दे रही है। युवक के हाथ में चाकू नजर आ रहा है। वह युवती को चाकू दिखाते हुए थप्पड़ मार रहा है। इसके बाद रेस्तरां का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचकर युवक को अलग करता है और युवती को सुरक्षित स्थान पर ले जाता है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला बताया गया है। वह मंगलवार को युवती के कार्यस्थल पर पहुंचा और रेस्तरां की रसोई से चाकू उठाकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान मॉल में मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें